बच्चो के हिंदी नाम 

नाम किसी व्यक्ति,वस्तु, जीव व जंतु की पहचान के लिये अनिवार्य होता है बिना नाम के किसी व्यक्ति या वस्तु के पहचान करना बहुत कठिन होता है और नाम जीतना सरल व अलग होगा तो किसी व्यक्ति या वस्तु की पहचान करना उतना ही सरल हो जाता है और साथ ही साथ एक अलग नाम किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता है जिस प्रकार हमारे सामने खड़े व्यक्ति की शारीरिक सरचना उस व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है उसी प्रकार न देखे गए व्यक्ति का नाम उस के व्यक्तित्व की कल्पना करने में सहायता करता है और एक अच्छा नाम एक एक अच्छा प्रभाव डालता है आज के समय में मनुष्य इस बात को समझता है और वह अपना और अपने बच्चो का नाम अच्छा और अलग चाहता है

य से शुरु होने वाले भारतीय लडकों के हिन्दी में नाम 

1. योगेश
2. योगी
3. योगीराज
4. योगीश्वर
5. यासीन
6. याकूब
7. यश

8. यशवन्त
9. यजत
10. यजनेश
11. यक्ष
12. यमहिल
13. यतीन
14. यतीश

15. योगेश
16. यूसुफ
17. युगान्धर
18. युधिष्ठिर
19. युवराज
20. यूनुस
21. योगिनाम्पति

22. यशपाल
23. यशोधन
24. यदुवीर
25. यदुनंदन
26. यादवेन्द्र
27. यतींद्र

 

 

 

 

व  से शुरु होने वाले भारतीय लडकों के हिन्दी में नाम 

* वासीम
* वाली
* वाफीक

* वालीद
* वालियुल्लाह
* वामन

* वाल्लीद
* वासन

* व्य्कोन्दा
* वज़ीह

 

 

और अधिक नाम के लिये  यहाँ क्लिक करे
हिंदी मे बच्चो के नाम के लिये यहाँ क्लिक करे
लडको के नाम के लिये यहाँ क्लिक करे
लड़कीयो के नाम के लिये यहाँ क्लिक करे
हिंदी नाम के लिये यहाँ क्लिक करे
हिंदी नाम और अंग्रजी नाम के लिये यहाँ क्लिक करे
छोटे नाम के लिये यहाँ क्लिक करे

नाम के अनुसार भविष्य जानिये 

Picture
जिंदगी में उतार-चढ़ाव में और आपके भविष्य मे ग्रह नक्षत्रों की बड़ी भूमिका होती है। आपके ग्रह-नक्षत्र यदि अनुकूल हैं तो आपका भविष्य उज्वल होता है और  कम मेहनत में भी आपको सफलता मिल जाती है, लेकिन यदि ग्रह नक्षत्र प्रतिकूल हैं तो कड़ी मेहनत के बाद भी मन के अनुकूल सफलता नहीं मिल पाती और आपका भविष्य खतरे मे पड़ जाता है। यह सही है कि जीवन कर्म प्रधान है, जैसा  कि गीता में कहा गया है। लेकिन यह भी सच है कि हमारे कर्म पर राशियों का प्रभाव पड़ता है। वर्ष 2011 का एक-एक महीना आपके लिए कैसा रहेगा


मेष राशि
(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो)

जनवरी का भविष्य  
महीने के प्रारंभ में भाग्य स्थान पर मंगल ग्रह सूर्य और राहू को साथ लिए हुए है अत: आर्थिक परेशानियां बनी रहेंगी लेकिन महीने का उत्‍तरार्ध बाधाओं के होते हुए भी आय के साधन का अवसर प्रदान करेगा। वाहन सुख का अवसर मिलेगा।

फरवरी का भविष्य
महीने का प्रारंभ उत्साह वर्धक योग लेकर आ रहा है। मेष राशि का स्वामी मंगल आय के साधनों भूमि एवं वाहन सुख का योग कारक है। नए संसाधनों से भाग्योदय का समय हाथ में आएगा। महीने का उत्‍तरार्ध स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रह सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नए संबंध बनने का योग है।

मार्च का भविष्य
महीने का पूर्वाध उथल पुथल एवं परेशानियों में उलझाए रखेगा। मंगल ग्रह कुंभ में सूर्य के साथ होने से बनते कार्यों में अड़चन पैदा करेंगे। अति उत्साह से धोखा भी मिल सकता है। आय से अधिक व्यय मानसिक परेशानी बनाए रखेगा।

अप्रैल का भविष्य
महीने के प्रारंभ में राशि का स्वामी मंगल द्वादश भाव में पूर्ण प्रभावी है। अत: तीर्थयात्रा अथवा रमणीक पर्यटक स्थलों की यात्रा में खर्चा कराएगा। पारिवारिक उलझनों से मन में परेशानी रहेगी। महीने का उत्‍तरार्ध रूके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर देगा।

मई का भविष्य
मंगल और गुरु के प्रभाव से नई उपलब्धियां मिलेंगी। विरोधी षड़यंत्र रच सकते हैं। अत: सुनी सुनायी बातों पर विश्वास न करें। भूमि, मकान एवं वाहन का सुख मिलेगा। भाग्योदय का समय है।

जून का भविष्य
धन वैभव की प्राप्ति के साथ-साथ घर में मंगल कार्य होंगे। कुछ निराशा के बाद बहुत बड़ी सफलता का योग है। नए कार्यों की योजना बनेगी जिससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा।

जुलाई का भविष्य
धन भाव यानी दूसरे घर में मंगल आने से सुख-साधन एवं धन प्राप्ति के नए द्वार खुलेंगे। यात्राएं होंगी, धार्मिक एवं सामाजिक मंचों पर सम्मान मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी सक्रिय होंगे। स्त्री सुख एवं व्यापार रोजगार में लाभ होगा।

अगस्त का भविष्य
प्रतिद्वद्विता एवं संघर्ष बढेंगे। जमीन-जायजाद में खर्चा होगा। न्यायालय संबंधी विवादों में सफलता मिलेगी। रोगों से छुटकारा मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन रहा है। स्त्री सुख एवं परिवार में खुसी का वातावरण रहेगा। व्यापार में कुछ समय के लिए उलझनें आ सकती हैं।

सितंबर का भविष्य
इस माह राशि का स्वामी मंगल नीच का होने से आय की अपेक्षा व्यय अधिक कराएगा। परदेशी मित्रों से संपर्क होगा तथा कोई शुभ समाचार मिलेगा। भाग-दौड़ के बाद समस्याओं का समाधान होगा।

अक्टूबर का भविष्य
मंगल की नीच दृष्टि बनी रहेगी। अत: कार्य सिद्धि में बाध्ााएं आती रहेंगी, लेकिन कार्य पूरे कर लेंगे। विरोधियों के षड़यंत्रों से अपयश मिल सकता है। शारीरिक कष्ट एवं चोट का भय रहेगा। महत्वपूर्ण कागजाद सम्भाल कर रखें।

नवंबर का भविष्य
राशि का स्वामी मंगल पंचम मित्रभाव को प्रभावित करने से तेजस्वी मित्रों के सहयोग से रूके कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। महीने के उत्‍तरार्ध में शनि का प्रभाव खर्चा बढ़ाएगा। भाई-बंधुओं एवं मित्र वर्ग से अच्छे संबंध बनेंगे।

दिसंबर का भविष्य
महीने का पूर्वार्ध तनाव एवं उलझनों का रहेगा लेकिन उत्‍तरार्ध में सफलता सूचक होगा, यात्रा होगी। आत्मविश्वास से रूके काम पूरे होंगे। पुराने मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष राशि
(अ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो)

जनवरी का भविष्य
शुक्र अपने घर पर दृष्टि रखने से महीने के पूर्वार्ध में रूके हुए कार्यों को पूरा करने की गति प्रदान करेगा। स्वजनों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, धन प्राप्ति के अवसर साथ ही  खर्चा भी बढ़ेगा। मासान्त में विघ्न बाधाओं के होने के बावजूत आप अपनी योजनाओं को पूरा कर लेंगे।

फरवरी का भविष्य
वृष राशि का स्वामी शुक्र आयु के घर यानी अष्टम स्थान में राहु को भी साथ लिए हुए है। अत: स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी बरतनी चाहिए। तेज गति से वाहन न चलाएं। नौकरी पेशा एवं व्यवसाय करने वालों को व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए। 16 फरवरी के बाद अचानक उन्न्ति का योग है।

मार्च का भविष्य
रूकावटों के बावजूद भी धन प्राप्ति प्रवल योग है। घर परिवार की उन्न्ति में धन खर्च होगा। राजकीय सेवा करने वालों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। जल्दी बाजी एवं अविवेक से बनते कार्य रूक सकते हैं। पेट संबंधी बीमारी का भय उत्पन्न हो सकता है।

अप्रैल
पूर्वकृत परिश्रम का फल मिलेगा। मित्र वर्ग का पूर्ण सहयोग मिलेगा। महीने का उत्‍तरार्ध आप के लिए नई सफलता की सूचना देगा। कठिन परीक्षा की घड़ी को धैर्य से पार कर लेंगे। भूमि एवं वाहन का सुख मिलेगा।

मई का भविष्य
राशि का स्वामी उच्च का होने से महीने का प्रारंभ सुख-संपदा की प्राप्ति से खुसियों से भरपूर होगा। लेकिन उत्‍तरार्ध में शुक्र व्यय भाव को प्रभावित करेगा। जिससे विलासिता में धन व्यय होगा। स्थान परिवर्तन होगा, व्यापार में लाभ तथा परिश्रम में अधिकता रहेगी।

जून का भविष्य
मित्रों के सहयोग से अटके कार्य पूरे होंगे। पद वृद्धि एवं धन लाभ का योग है। राशि में शुक्र और केतु का प्रभाव भाग-दौड़ बनाए रखेगा। कानूनी विवाद सुलझेंगे, मन आशा-निराशा के द्वन्द्व में रहेगा।

जुलाई का भविष्य
राशि में केतु का प्रभाव रहने से कुल वृद्धि का योग बनता है साथ ही किसी लक्ष्य की प्राप्ति में विलंब के कारण स्वभाव क्रोधी बना रहेगा। व्यापार धन्धे में मंदी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी रखनी चाहिए।

अगस्त का भविष्य
महीने के प्रारंभिक 20 दिन उलझनों के हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकते हैं। महीने के आखिरी 10 दिन सफलता सूचक बन रहे हैं। अटके कार्य बनेंगे, नौकरी में स्थानान्तर एवं विदेश यात्रा का योग है।

सिंतबर का भविष्य
राशि का स्वामी शुक्र अशुभ स्थान पर होने से कार्य सिद्धि में रूकावटें पैदा करेगा। आय की अपेक्षा व्यय ज्यादा होगा, मूलधन को बचाए रखना बुद्धिमानी होगी। ग्रहस्थ जीवन में तनाव के संकेत हैं। वाहन दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी रखें।

अक्टूबर का भविष्य
राशि में केतु का संचार जीवन साथी से मन-मुटाव प्रेम संबंधों में अवरोधक बन रहा है। अनियंत्रित व्यय करने से मन में ग्लानि पैदा होगी। साथ ही शुक्र अपनी राशि में होने से आर्थिक संतुलन बनाएगा।

नवंबर का भविष्य
महीने के प्रारंभ में दूर की यात्राओं से परहेज रखें। अत्यधिक भाग-दौड़ से निरर्थक धन व्यय होगा। नौकरी पेशा में परेशानी उठानी पड़ सकती है। पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। महीने के उत्‍तरार्ध में परेशानियां दूर होंगी। फंसा हुआ ध्ान वापस आएगा।

दिसंबर का भविष्य
साहित्यिक गतिविधियां बढ़ेंगी। रचनात्मक कार्यों, ललितकलाओं में संलग्न रहने का प्रबल योग है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में धन व्यय एवं सम्मान का योग है। अचानक धन प्राप्ति का समय है। महीने के उत्‍तरार्ध में पुरानी योजनाओं के पूरा होने से खुशी मिलेगी।

मिथुन
(क,की,कु,घ,ड, छ, के, हो, हा)

जनवरी का भविष्य
राशि का स्वामी बुध स्वग्रही दृष्टि के कारण धन प्राप्ति के प्रबल योग बनाएगा। अवस का लाभ बुद्धिमानी होगी। आप किसी नई योजना को मूर्त रूप देने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शुभ समाचार, भूमि लाभ के अवसर आएंगे।

फरवरी का भविष्य
आयु स्थान का बुध एवं शनि की ढैय्या मानसिक अस्थिरता बनाएगी आय और व्यय बराबर रहेगा। लेकिन महीना का उत्‍तरार्ध आर्थिक लाभ देगा। हिम्मत एवं उत्साह में कमी नहीं रहेगी।

मार्च का भविष्य
पूर्व नियोजित योजनाओं के पूरा करने का समय है। अचानक यात्रा का योग है। महीने का उत्‍तरार्ध बुध ग्रह के नीच राशि में आने के कारण मानसिक तनाव पैदा करेगा।

अप्रैल का भविष्य
परिश्रम अधिक सफलता कम, स्थानान्तर की प्रबल संभावना, व्यापार में अपेक्षाकृत कम लाभ होगा। बिनाबात के संघर्ष, मन मुटाव से आंतरिक चिंता बढ़ेगी। महीने के उत्‍तरार्ध में कानून संबंधी विवादों से छुटकारा मिलेगा, आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

मई का भविष्य
परिस्थितियों में सुधार होगा, नयी योजनाओं से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में दौड़-भाग कुछ ज्यादा ही रहेगी। पारिवारिक जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जिससे थकान महसूस नहीं करेंगे। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय में लाभ होगा।

जून का भविष्य
मिथुन राशि में शनि की दृष्टि, क्रोध, तनाव और रोग कारक बन रही है। मन उलझनों से परेशान रहेगा लेकिन परिवार में समन्वय एवं सहयोग बना रहेगा, नया समझौता सोच-विचार कर करना चाहिए। महीने के आखिरी ग्यारह दिन सफलता सूचक बनेंगे।

जुलाई का भविष्य
ग्रह गोचर शुभ कारक है, आकस्मिक धन लाभ एवं अटके कार्य पूरे होंगे। पर्यटन का योग है। मन इच्छित अभिलाशाएं पूरी होंगी। परिवार वृद्धि, मित्रों के साथ खुसियों बांटने का समय है। व्यवसाय एवं कारोबार में वृद्धि कारक योग है।

अगस्त का भविष्य
महीने का प्रारंभ खुशियों से भरपूर वातावरण का रहेगा। ग्रह गोचर अच्छी फलदायी है। महीने के उत्तराधर््ा में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। बीमारी में धन व्यय हो सकता है। लंबी यात्रा टालना हितकर रहेगी।

सिंतबर का भविष्य
जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। अत: छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न दें। मानसिक चिंता, निरर्थक अपव्यय होगा। उद्योग धंधा मंदा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मित्रों की सलाह से नए कार्यों में प्रगति होगी।

अक्टूबर का भविष्य
ग्रह दशा अनुकूल है। राशि का स्वामी बुध उच्च का है। अत: वृद्धि और परिश्रम दोनों फलदायी हो रहे हैं। महीने के मध्य में अचानक धन लाभ का योग है। साथ ही उस ध्ान का नयी योजनाओं में विनियोग भी होगा। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

नवंबर का भविष्य
महीने का पूर्वार्ध अत्यन्त अनुकूल है। किसी लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। विना सोचे-विचारे नए मित्र न बनाएं भ्रम और धोखा हो सकता है। प्रवास बना रहेगा। घर ग्रहस्थी में नयी योजनाओं को मूर्त रूप मिलेगा।

दिसंबर का भविष्य
मित्र पक्ष से खुसी का समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पर्यटन का योग है। व्यापार-रोजगार में लाभ का संकेत है। पारिवारिक परेशानियों से बचने के लिए मन को संतुलित रखें अन्यथा व्यर्थ की उलझने खड़ी होंगी। धर्म संस्कृति में रुचि बढ़ेगी। विरोध्ाियों की चालों से सावधान रहें।

कर्क
(ही,हू, हे, हो, डा, डू, डे, डो)

जनवरी का भविष्य
इस राशि के जातकों में इस महीने मंगल की नीच दृष्टि व्यापार व्यवसाय के लिए तनाव की स्थिति पैदा करेगी। अपने मन मस्तिष्क में संतुलन बनाए रखना हित कर होगा। अन्यथा गुप्त परेशानियां परेशान किए रखेंगी। स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

फरवरी का भविष्य
व्यवसाय एवं रोजगार में सफलता का योग बन रहा है। अत: अवसरों का लाभ अवश्य मिलेगा। भाई बंधु और मित्र वर्ग सहयोगी बन कर रूके कार्य को पूरा कराऐंगे। 24 फरवरी के बाद आकस्मित लाभ मिलेगा।

मार्च का भविष्य
इस राशि के जातकों के लिए यह महीना उत्तम फल दायी रहेगा। उच्च राशि में गुरू आध्यात्मिक उन्न्ति का कारके है। रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने का अवसर है। आय के साथ-साथ व्यय भी कुछ ज्यादा ही होगा।

अप्रैल का भविष्य
प्रारंभ में जीवन साथी से मन मुटाव होगा, लेकिन मासान्त में स्थितियां अनुकूल होंगी। सामाजिक कार्यों में प्रभाव बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों में धन व्यय होगा। रूखा एवं कड़वे व्यवहार से व्यापार में हानि हो सकती है लेकिन गुरुजनों के संरक्षण से सफलता को नई दिशा मिलेगी।

मई का भविष्य
ग्रह गोचर मिश्रित फल देगा, लाभ-हानि में संतुलन रहेगा। शौर्य एवं पराक्रम प्रदर्शित करने का योग है। बिछुड़ों से मिलने का समय है। सेवा कार्यों में लगे कर्मचारियों को नई उम्मीद दिखायी देगी। महीने के उत्‍तरार्ध में प्रियजन से विवाद हो सकता है।

जून का भविष्य
महीने का प्रारंभ इस राशि वालों को मंगल की चाल से परेशान रखेगी लेकिन उत्‍तरार्ध सफलता सूचक रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे, पदवृद्धि का योग बन रहा है।

जुलाई का भविष्य
पद वृद्धि, धन वृद्धि एवं मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के साधनों के साथ ही नए प्रेम संबंध बनेंगे। शेयर बाजार के कारोबार करने वालों के लिए उतार-चढ़ाव का योग है। ध्ान का निवेश सोच-समझ कर ही करें। घर गृहस्थी में संतुलन बिगड़ सकता है, नई संपत्ति लेने की योजना बनेंगे।

अगस्त का भविष्य
परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, नए काम लाभ का संकेत दे रहे हैं। भाग्योदय का समय है। रोग निवृत्ति एवं कर्जे से मुक्ति मिलेगी। यात्रा एवं प्रेम प्रसंगों में सफलता का योग है। संतान पक्ष से परेशानी आ सकती है।

सिंतबर का भविष्य
मंगल की दृष्टि के कारण महीने का प्रारंभ तनाव पूर्ण परिस्थितियों में उलझाए रखेगा। दुर्घटना एवं शारीरिक पीड़ा से सावधान रहें। तन्द्रा और प्रमाद के कारण बनते कार्यों में विराम लग सकता है। महीने के उत्‍तरार्ध में ग्रह स्थिति अनुकूल फलदायी होगी।

अक्टूबर का भविष्य
ग्रह गोचर प्रतिकूल होने से महीने का पूर्वार्ध चिन्ताग्रत बीतेगा, अचानक कष्ट मिल सकता है। 16 अक्टूबर से स्थिति में परिवर्तन होगा। घर परिवार के कार्य सुचारू चलेंगे। आकस्मिक धन और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नए मित्र बनेंगे, भौतिक सुख सुविधा के साधन मिलेगें।

नवंबर का भविष्य
महीने के प्रारंभ में तीर्थाटन एवं लंबी यात्राएं होंगी। व्यापार धंधा सामान्य रहेगा। उत्‍तरार्ध में शनि की ढैय्या जहां तनाव ग्रस्त रखेगी वही जीवन निर्वाह के साध्ानों के लिए संघर्ष शील रखेगी। शत्रु एवं विरोधियों के षड़यंत्र से सावधान रहें। बुद्धि विवेक से अचानक लाभ का अवसर भी मिलेगा।

दिसंबर का भविष्य
शनि के प्रभाव से यद्यपि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी लेकिन उद्योग-धंधे में सफलता मिलेगी। नया वाहन ले सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में संबंध बनेंगे। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में विस्तार होगा। मासान्त में किसी नयी योजना को मूर्त रूप मिलेगा। 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा टी, टू, टे)

जनवरी का भविष्य
शनि की साढेसाती के कारण काम में रोड़े बने रहेंगे। व्यापार करने वालों को मूल धन के व्यय का भी योग बन रहा है। अत: सन्तुलित व्यवहार आवश्यक है। पारिवारिक कलह भाई बंधुओं से मतभेद की स्थिति रह सकती है। महीने का उत्‍तरार्ध  कुछ ठीक रहेगा। 

फरवरी का भविष्य
शुभ समाचार से घर में खुसियों का माहौल बनेगा। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। शनि की साढ़े साती आपको अदृश्य चिन्ताओं से घेरे रखेगी। अड़चनों के बाद भी रुके कार्य पूरे होंगे। 

मार्च का भविष्य
विलासिता के कार्यों में धन का अपव्यय होगा। अवरोधों के बाद लाभ के अवसर मिलेंगे। मांगलिक एवं धार्मिक उत्सवों में हर्षोंल्‍लास का समय रहेगा। मकान, भूमि एवं वाहन के खरीद फरोख्त में लाभ होगा। शनि की साढ़ेसाती पारिवारिक उलझनों के कारण मन को अशान्त करती रहेगी।

अप्रैल का भविष्य
हास-परिहार एवं विलासिता में समय बीतेगा। विरोधी परास्त होंगे। सेवा एवं स्थान परिवर्तन का योग है। परिश्रम से अर्जित धन का संपत्ति खरीदने में व्यय होगा। 

मई का भविष्य
गुरु की पंचम दृष्टि अनेक उपलिब्धयों की द्यौतक होगी। राजनीतिक क्षेत्र में नई दिखाएं मिलेंगी। मित्रों से कुछ नोक-झौंक हो सकती है। विवाह का प्रबल योग बन रहा है। धन का व्यय शुभ कार्यों में होगा। 

जून का भविष्य
विलंब से कार्य करने की आदत बदलें अन्यथा हाथ लगी, सफलता दूर होने लगेगी। शनि की साढ़ेसाती संघर्ष की स्थिति बनाए रखेगी। महीने का उत्‍तरार्ध आर्थिक मन्दी के कारण कुछ ज्यादा ही परेशान रखेगा लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। 

जुलाई का भविष्य
परेशानियों के बावजूद भी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। घर-परिवार की ओर से सुख-सन्तोष मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। 

अगस्त का भविष्य
संघर्ष बने रहेंगे। परीक्षा प्रतिस्‍पर्द्धाओं में सफलता मिलेगी। दौड़-भाग एवं निरर्थक व्यय कारक योग है। सन्तान पक्ष से सुख-सन्तोष रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। मासान्त में अनेक सफलताओं से मन प्रसन्न रहेगा। 

सितम्बर का भविष्य
धन प्राप्ति के साथ-साथ व्यय भी बढ़ेगा। लंबी यात्राओं से परहेज रखें। इच्छा शक्ति बलवती होगी। निकट संबंधियों से मतभेद बढेंगे। व्यावसायिक रूप से प्रतिस्‍पर्द्धा बढ़ेगी, गुरुजनों की सलाह लाभप्रद होगी। 

अक्टूबर का भविष्य
शनि की साढ़ेसाती बनते कार्यों में बाधा उत्पन्न करेगी। उद्योग धंधे में वर्चस्व की लड़ाई आपको परेशान कर सकती है। महीने का उत्‍तरार्ध अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। विवाह सम्बंधी रिस्ता पक्का होगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

नंवबर का भविष्य
सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन प्राप्ति के स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्क रहें, बीमारी परेशान कर सकती है। निकट सम्बंधी मान हानि कर सकते हैं। अत: व्यवहार में सन्तुलन बनाए रखना चाहिए। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 

दिसम्बर का भविष्य
व्यावसायिक कारोबार में धोखा मिल सकता है। निकट संबंधियों एवं मित्रों की सलाह हितकर होगी। संघर्षों से कार्य पूरे होंगे। अपरितों से मित्रता कष्टदायी हो सकती है। ध्ान का निवेश सोच-समझकर करें अति उत्साह से घाटा हो सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ठा, ठ, पे, पो)

जनवरी का भविष्य
जनवरी प्रारंभ होते ही इस राशि के जातकों का ग्रह गोचर मिला जुला फल देने वाला होगा। राशि में शनि का संचार उथल पुथल तो गुरु की दृष्टि स्थिति को सन्तुलित करने वाली रहेगी। आय के साधन एवं अवसर मिलेगें लेकिन आकिस्मत व्यय की स्थिति भी आ सकती है। 

फरवरी का भविष्य
महीने का प्रारंभ किसी बड़ी सफलता का सूचक बनेगा। इस राशि का स्वामी बुध सूर्य के साथ पांचवे घर मित्र भाव में नयी योजनाओं की ओर सफलता पूर्वक बढ़ाएगा। बीच-बीच में कुछ रूकावट भी आ सकती है। लेकिन कार्य पूरे होंगे। 

मार्च का भविष्य
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह नीच घर में होने से देहगत कष्ट का कारक बना रहेगा। धन प्राप्ति में रुकावटें आएंगी। कन्या राशि में मंगल और बुध की दृष्टि के कारण उतार चढ़ाव बना रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। 

अप्रैल का भविष्य
आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से घर ग्रहस्थी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। महीने का उत्‍तरार्ध ठीक रहेगा। अचानक कहा सुनी होने से मित्रों से मन मुटाव की संभावना है। ग्रह दशा स्वभाव में चिड़चिड़ा पन पैदा करेगी।  

मई का भविष्य
पहले की अपेक्षा स्थिति अनुकूल होगी। 15 तारीख के बाद लाभ का योग है। अपव्यय में अंकुश लगेगा। विरोधी निर्बल होंगे। बिना सोचे समझे किसी का विश्वास न करें। नए व्यापार एवं उद्योग के अवसर प्राप्त होंगे। 

जून का भविष्य
अचानक सफलता का योग है। स्वभाव में उग्रता रहेगी। धार्मिक सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ेगी। स्थानान्तरण हो सकता है। अड़चनों के बावजूद कार्य पूरे होंगे। धन को कर्ज़ में न दें। आलसी स्वभाव बना रहेगा जिससे कार्यों में रुकावट आ सकती है। 

जुलाई का भविष्य
पूर्व निर्धारित कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में सक्रियता रहेगी। मासान्त में दौड़ भाग की स्थिति रहेगी। व्यय अधिक आय कम होने से मानसिक परेशानी रहेगी। आलस्य के कारण बनते कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। जीवन साथी से कलह हो सकता है। 

अगस्त का भविष्य
इस राशि के जातकों को मंगल की दृष्टि के कारण उत्तेजना से तनाव रहेगा लेकिन भूमि से धन लाभ, वाहन सुख का योग है। शुभ कार्य में धन व्यय होगा। स्त्री पक्ष को चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

सितंबर का भविष्य
साढ़ेसाती के कारण व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी। मेहनत करने पर भी आशा के अनुसार आय नहीं होगी। परिवार में अविश्वास एवं संदेह की स्थिति रहेगी। महीने का उत्‍तरार्ध आपके लिए सफलता सूचक है।

अक्टूबर का भविष्य
राशि का स्वामी बुध दूसरे स्थान में होने से वाहन सुख, धन लाभ एवं इष्ट मित्रों से लाभदायक संबंधों का कारक है। धन वृद्धि एवं पद वृद्धि का योग है। फंसा हुआ धन निकल आएगा। किसी अप्रत्याशित घटना से मन खिन्न रहेगा।

नंवबर का भविष्य
जन संपर्क बढ़ेगा। नयी योजनाओं की शुरूआत होगी। इष्ट मित्रों से मेल जोल बढ़ेगा। महीने के उत्‍तरार्ध में आय के स्रोत बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा एवं पर्यटन से मन खुश रहेगा। संतान पक्ष की ओर से खुश खबरी मिलेगी।

दिसंबर का भविष्य
पहले से बनायी योजनाएं पूरी होंगी। धार्मिक व मांगलिक कार्य होंगे। इष्ट मित्रों में मेल मिलाप एवं आदान प्रदान रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अस्थिरता से जूझना पड़ेगा।

तुला (रा, री, रे, रू, रो, ता, ती, तू, ते)

जनवरी का भविष्य
शनि की साढ़ेसाती का पूरा प्रभाव रहेगा। मन में अशांति एवं चिंता बनी रहेगी। निकट और दूर की यात्रा का योग है। 26 जनवरी के बाद आकस्मिक उन्न्ति के अवसर मिलेंगे।

फरवरी का भविष्य
यह महीना पारिवारिक एवं व्यावसायिक उलझनों वाला हो सकता है। फिर भी लाभ के अवसरों का लाभ मिलेता रहेगा। आकस्मिक खर्चे की स्थिति आने से मन परेशान रहेगा। महीने का उत्‍तरार्ध लाभ सूचक है।

मार्च का भविष्य
नौकरी पेशा एवं व्यापार में परेशानियां बनी रहेंगी। शुक्र की पाप दृष्टि नीच कर्म में प्रवृत्त कर सकती है। कुसंग से बचे रहना चाहिए। संघर्ष से सफलता मिल सकती है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विवेक से कार्य करना अच्छा रहेगा।

अप्रैल का भविष्य
शुक्र मित्र भाव पंचम घर में होने से प्रेम प्रसंगों में धन खर्च होगा। विलासिता में समय बीतेगा। जीवन लक्ष्य के प्रति उदासीन रहेंगे, जिस कारण मिलती सफलता दूर होती दिखाई देगी। महीने का उत्‍तरार्ध संतुलन से गुजरेगा। विघ्न बाधाओं के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी।

मई का भविष्य
इस महीने शुक्र की शुभ दृष्टि आपको बहुत बड़ी उपलब्ध्ाि कराएगी। यद्यपि भोग-विलास की प्रवृत्ति बनी रहेगी तथापि धन का अपव्यय नहीं होगा। व्यापार में लाभ मित्रों की सहायता से जीवन में नई दिशा मिल सकती है।

जून का भविष्य
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बनते कार्यों में अचानक रूकावट पैदा करेगा। लेकिन पिता के सहयोग से लाभ मिलता रहेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। छोटी-छोटी बातों में तनाव हो सकता है। व्यापार- धंधे में रुकावटों के बाद महीने के आखिर में लाभ प्राप्त होगा।

जुलाई का भविष्य
शत्रु एवं विरोधी परास्त होंगे। व्यापार में सुधार होने लगेगा। भलाई के बदले बुराई मिल सकती है। व्यापार व्यवसाय में व्यस्थता बढ़ेगी। विदेश संबंधी मामलों में विशेष सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से मान बढ़ेगा। घूमने-फिरने के प्रसंग बनेंगे।

अगस्त का भविष्य
महीने के प्रारंभ में ही नयी योजना का श्रीगणेश होगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। धर्म कर्म में विशेष रूचि होगी। दुर्घटना की संभावना है। अत: जल्दीबाजी से बचें। बीती घटनाओं पर चिंतन करने से नई प्रेरणा मिलेगी। रचनात्मक कार्य होंगे।

सितंबर का भविष्य
ग्रह गोचर प्रतिकूल होने से महीने के प्रारंभ में भाग-दौड़ एवं कठोर परिश्रम में लगाए रखेगा। मन उलझनों से परेशान रहेगा। धन का अपव्यय होगा। बंधु बांधुवों से मतभेद हो सकता है। उत्‍तरार्ध में स्थितियां संतुलित होंगी। बिगड़े काम सुलझने लगेंगे। व्यवसाय में उन्न्ति एवं धन प्राप्ति के स्रोत खुलेंगे।

अक्टूबर का भविष्य
पिछले अटके कार्य बनते नजर आएंगे। पदवृद्धि एवं सम्मान का योग बन रहा है। शुक्र की दृष्टि नयी कार्य योजनाओं में लगाएगी। निकटतम संबंधी लांच्छन लगा सकते हैं। अत: व्यवहार में संतुलन आवश्यक है। भूमि, मकान आदि संपत्ति से लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मन को प्रसन्न् रखेगा।

नंवबर का भविष्य
व्यापार व्यवसाय में मिला जुला लाभ होगा। घर-ग्रहस्थी में कुछ उलझन आएंगी। अड़चनों के बाद भी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगें। नौकरी पेशा में उन्न्ति होगी। आलस्य के कारण हानि उठा सकते हैं। छल या धोखा हो सकता है। अत: सावधानी रखें।

दिसंबर का भविष्य
व्यर्थ की भाग दौड़ में फिजूल खर्चा हो सकता है। बीमारी से परेशानी हो सकती है। मित्रों के सहयोग से भाग्योदय होगा। परिवार में उत्सव एवं खुशी का माहौल रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता एवं अच्छे संबंधों की शुरूआत होगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो,या,यी,यू)

जनवरी का भविष्य
पारिवारिक उलझनों में समय गुजरेगा। शनि की तीसरे घर पर दृष्टि पड़ने से भाई बंधुओं से मन मुटाव हो सकता है। महीने का उत्‍तरार्ध कठिन परिस्थितियों से उबारने वाला होगा। शादी विवाह एवं धार्मिक अनुष्ठानों में धन व्यय होगा। व्यवसाय में लाभ एवं नौकरी पेशा में उन्न्ति का योग है।

फरवरी का भविष्य
इस राशि का स्वामी मंगल उच्च का होने से आपको उत्साही एवं पराक्रमी बनाए रखेगा। अदम्य साहस का परिचय देकर आप बिगड़े कार्यों में भी सफलता प्राप्त करेंगे। मंगल के प्रभाव से हठी एवं क्रोधी स्वभाव से मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसाय में कुछ समय के लिए बाधा आ सकती है।

मार्च का भविष्य
महीने का पूर्वार्ध आशातीत सफलता देने वाला है। लेकिन किसी के झांसे में आने से आर्थिक उन्न्ति में बाधा उत्पन्न् हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रह गोचर प्रतिकूल है। महीने का उत्‍तरार्ध आपको उग्र बना सकता है। धार्मिक चिन्तन से शांति मिलेगी।

अप्रैल का भविष्य
महीने का प्रारंभ खुसियों का संदेश लेकर आ रही है। नयी योजनाओं का प्रारंभ होगा। विदेश यात्रा का योग है। शनि की दृष्टि कार्य में थोड़ा विलंब कर सकती है। परीक्षा, प्रतिस्‍पर्द्धा में सफलता का योग है। व्यापारी वर्ग के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी में मन मुटाव हो सकता है। लेकिन स्थिति जल्दी अनुकूल हो जाएगी।

मई का भविष्य
आकस्मित सफलता एवं धन लाभ का समय है। राशि में मंगल की दृष्टि पदोन्न्ति एवं भाग्योदय का योग बना रही है। सार्वजनिक कार्यों में सक्रियता से सम्मान मिलेगा। दूसरों पर भरोसा करने की अपेक्षा अपने पुरुषार्थ पर ध्यान दें।

जुन का भविष्य
पिछली योजनाएं परवान पर होंगी। धन वृद्धि एवं कारोबार में लाभ का अवसर है लेकिन शनि की पीढ़ा से परिवार में असंतोष रहेगा। कानूनी पचड़ों में न पड़ें। यात्रा का योग है महीने का मध्य भाग शारीरिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। लेकिन उत्‍तरार्ध में स्थिति समान्य होगी।

जुलाई का भविष्य
महीने के प्रारंभ में शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न् रहेगा। मांगलिक कार्यों में ध्ान खर्च होगा। प्रतिष्ठत व्यक्ति के सहयोग से उलझे काम बनते नजर आएंगे। शनि का प्रभाव नीच प्रवृत्ति के लोगों से धोखा भी दे सकता है। महीने के उत्‍तरार्ध में आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारिक रूप से नए काम बनेंगे। स्वभाव में चिढ़चिढ़ा पन रहेगा। अत: व्यवहार में संतुलन की आवश्यकता है।

अग्रस्त का भविष्य
इस महीने आपके खर्चे कुछ ज्यादा ही होंगे। मित्रवर्ग से मन मुटाव हो सकता है। सर्दी बुखार से परेशानी बढ़ेगी। किसी को सलाह देने का प्रयान न करें उसका उल्टा प्रभाव पड़ सकता है। मासान्त में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। नए मित्र बनेंगे मन में प्रसन्न्ता का भाव बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, कारोबार में लाभ।

सितंबर का भविष्य
आप जिस कार्य को करना चाहते है वह पूरा होगा। विलंब करने से लाभ नहीं मिलेगा। विवाद करने से हानि उठाएंगे। दूसरे पर निरर्थक विश्वास न करें। धोखा मिलेगा। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। महीने के आखिरी पांच दिन सामाजिक यश प्रतिष्ठा के हैं। विशेष लाभ के अवसर हाथ लगेंगे।

अक्टूबर का भविष्य
पुराने मित्रों से मिलन होगा, हंसी खुशी का माहौल रहेगा। नए व्यापारिक संबंध लाभ सूचक रहेंगे। यात्रा में सावधानी बरतें चोट लगने का खतरा बन रहा है। महीने का उत्‍तरार्ध नौकरी पेशा वालों के लिए अच्छा है। पद वृद्धि का योग है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा।

नंवबर का भविष्य
तीर्थाटन का योग है। धर्म-कर्म के रुचि बढ़ेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। गुप्त युक्ति से बड़ी सफलता हाथ लगेगी। मंगल की शुभ दृष्टि घर मकान एवं दुकान से लाभ देगी। परिवार की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

दिसंबर का भविष्य
व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक समय है। पारिवारिक कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। पहले की अपेक्षा आय में वृद्धि होगी। मन में उत्साह बना रहेगा। अहंकार या मित्रों के प्रति उपेक्षा भाव परेशानी भी पैदा कर सकता है। 
 

धनु राशि (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ़ा,भे)
 
जनवरी का भविष्य
परिश्रम पूर्व समय आपको नई कार्य योजनाओं में सफलता का सूचक बनेगा। धन का लाभ होगा। भूमि वाहन में धन का विनियोग होगा। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल एवं खुसियों से भरपूर रहेगा। राहु की टेढ़ी दृष्टि अड़चनों में भी डाल सकती है।

फरवरी का भविष्य
इस राशि के जातकों पर राहु की वक्र दृष्टि परेशान कर सकती है। अत: आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वाहन से सावधान रहें, विरोधियों का गुप्त षड़यंत्र हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय ज्यादा होगा।

मार्च का भविष्य
राहु पीछा नहीं छोड़ रहा है, प्रतिकूल परिस्थितियों से संघर्ष बना रहेगा। निरर्थक दौड़-भाग में अपव्यय होगा। घर परिवार में छोटी-छोटी बातों पर कलह की स्थिति रह सकती है। विलासिता में समय बर्बाद हो सकता है।

अप्रैल का भविष्य
महीने का प्रारंभ उलझनों भरा होगा लेकिन आय के स्रोत बने रहेंगे। महीने के मध्य में ग्रह स्थिति भय उत्पन्न् करेगी। अस्थरता रह सकती है। मासान्त में स्थिति सुधरेगी। इस समय भाग्य स्थान को बृहस्पति प्रभावित कर शुभ फल देगा।

मई का भविष्य
मित्र घर पंच स्थान में गुरु और सूर्य भाग्योदय कारक हैं अचानक लाभ होगा। व्यापार में लाभ, प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध बनेंगे। शारीरिक रूप से कष्ट मिल सकता है। विदेशों से संबंध बनेंगे।

जून का भविष्य
किसी के कहने पर यात्रा पर न जाएं, मानसिक परेशानी हो सकती है। धन हानि हो सकती है। कर्मक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा मिलेगी, महीने के आखिरी सप्ताह में ऐय्याशी में अपव्यय हो सकता है।

जुलाई का भविष्य
बृहस्पति की शुभ दृष्टि रचनात्मक कार्यों में लगाएगी। सभा-समारोहों में वाक्पटुता से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार मंद गति से चलेगा लेकिन धन का आगमन चालू रहेगा। फंसा धन वापस मिलेगा। आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है।

अगस्त का भविष्य
मंगल की दृष्टि इस राशिवालों को संघर्ष शील बनाएगी। साहसिक कार्य होंगे। जमीन-जायजाद के व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी। सगे-संबंधियों से कहा सुनी हो सकती है।

सितंबर का भविष्य
विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार में कुटिलता आएगी। शुभ समाचार मिलेंगे, रूका धन मिलेगा लेकिन विलासिता में खर्च होगा। आकस्मिक परेशानी आ सकती है। क्रोध, व्यवसाय में बाधा डाल सकता है।

अक्टूबर का भविष्य
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बृहस्पति अपने घर में होने से उत्साहित बनाएगा। महीने के उत्‍तरार्ध में पारिवारिक संबंधों में अनबन रहेगी। मित्र भी मुख मोड़ते दिखायी देंगे। अपने निर्णय पर अड़िग रह कर परिस्थितियों को अनुकूल कर लेंगे।

नवंबर का भविष्य
परिस्थितियों में सुधार होगा, उन्न्ति के रास्ते मिलेंगे। परिवार से सुख-संतोष मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे, व्यापार में लाभ का योग है। तीर्थाटन होगा। प्रभावशाली लोगों से मधुर संबंध बनेंगे।

दिसंबर का भविष्य
ग्रह गोचर पूरी तरह अनुकूल रहेगा, किसी नयी योजना को प्रारंभ करेंगे, पिछले विवादों का निपटारा होगा। कर्जा वापस आएगा, विदेश यात्रा व्यापार में लाभ एवं सर्विस में प्रमोशन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन एवं वस्तुओं की खरीददारी में व्यस्त रहेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जनवरी का भविष्य
इस राशि के जातकों के लिए राशि का स्वामी भाग्य स्थान पर सफलता का संदेश दे रहा है। लेकिन व्यय स्थान पर सूर्य, मंगल और राहु की युति अधिक व्यवकारक और पारिवारिक उलझनों को द्योतक हैं। पारिवारिक तनाव से बचे रहना बुद्धिमानी होगी। महीने का उत्‍तरार्ध जमीन जायजाद और धन प्राप्ति के लिए अनुकूल रहेगा।

फरवरी का भविष्य
शनि की वक्री दृष्टि आपको संघर्षशील बनाए रखेगी। नौकरी पेशा एवं व्यवसाय में उलझनें पैदा होंगी। किसी गलत फहमी का शिकार हो सकते हैं। अत: वाणी का संयम आवश्यक है।

मार्च का भविष्य
आय से अधिक व्यय मानसिक क्लेश पैदा करेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। स्वभाव में चिढ़ चिढ़ा पन पारिवारिक जनों से अपमानित कर सकता है। व्यर्थ की दौड़ भाग से बचे रहें।

अप्रैल का भविष्य
ग्रहों की प्रतिकूलता प्रारंभ में कुछ परेशान करेगी। दौड़-भाग अधिक रहेगा, उत्‍तरार्ध में परिस्थितियों में सुधार होगा। शनि का प्रभाव विरक्त भाव पैदा करेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, कुछ समय एकांत वास कर सकते हैं।

मई का भविष्य
अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे, मन में नया उत्साह आपको किसी लक्ष्य की ओर प्रेरित करेगा। आय के नए साधन जुटेंगे। कभी-कभी आपको अपने किए पर पछताना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

जून का भविष्य
रोजगार को नई दिशा मिलेगी, नए मित्र बनेंगे। आकस्मिक अस्वस्थता से धन व्यय होगा। महत्वपूर्ण व्यक्ति का कोप भाजन होना पड़ सकता है। महीने का उत्‍तरार्ध पेट की बीमारी से तंग कर सकता है। जीभ के चटोरेपन पर अंकुश रखना हितकर रहेगा।

जुलाई का भविष्य
व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, घर परिवार के लिए कम समय देने से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। पिता-पुत्र में मतभेद हो सकते हैं पत्नी की सलाह लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक बंटवारे की स्थिति आ सकती है। महीने के उत्‍तरार्ध में स्थितियों में कुछ सुधार होगा। 

अगस्त का भविष्य
पिछले विवाद सुलझने लगेंगे, किसी से व्यर्थ की उम्मीद में समय बर्बाद न करें। अपने विवेक से आप कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। उलझनों के बावजूद उन्न्ति की ओर बढ़ेंगे। भूमि संबंधी विवाद दूर होंगें।

सितंबर का भविष्य
पारिवारिक रूप से चिंता हो सकती है। व्यापार में बाध्ाा उत्पन्न् होगी, ऐय्याशी में धन का अपव्यय होगा। अनायास ही विश्वास कर लेना संकट ग्रस्त कर सकता है। अपनी भूल को दूसरों के सिर न डालें।

अक्टूबर का भविष्य
परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी, अड़चनों के बाद भी कार्य पूरा कर लेंगे। महीने के उत्‍तरार्ध में वाहन से खतरा बना रहेगा। अति उत्साह परेशानी का कारण बन सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

नवंबर का भविष्य
बिगड़े काम संवरने लगेंगे। वाहन से सावधानी बरतें, साझेदारी में मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मित्रों की सलाह लाभदायक होगी। महीने के उत्‍तरार्ध में शनि उच्च का होकर लाभ देगा।

दिसंबर का भविष्य
बुद्धिबल एवं वीरता से कार्य सिद्धि होगी, मांगलिक कार्यों में खर्चा होगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में उन्न्ति कारक योग है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय निर्बल है।

कुंभ (गू,गे, गो, सा, सि, सु, से ,सो,दा)
जनवरी का भविष्य
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह महीना सावधानी का है। पूर्वार्ध में ही बारहवें व्यय घर में मंगल का प्रभाव संघर्ष पूर्ण परिस्थितियों को पैदा कर सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य विकार से परेशानियां बढ़ सकती हैं।

फरवरी का भविष्य
इस राशि वालों को जहां शनि की ढैय्या परेशान रखेगी वही सूर्य और मंगल अपने पूरे प्रभाव के कारण स्वभाव को उग्र बनाए रखेंगे। दूर की यात्राओं से बचना चाहिए। घर परिवार में शुभ कार्यों के कारण व्यस्त रहेगी।

मार्च का भविष्य
इस राशिवालों के लिए यह महीना मिले-जुले सफलता का द्यौतक है। पूर्वार्ध धन लाभ के अवसर देगा। हास परिहार एवं मनोरंजन में मन मस्त रहेगा। लेकिन पारिवारिक संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

अप्रैल का भविष्य
राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। अत: कार्यों में अस्थिरता, आलस्य एवं तन्द्रा से कार्यों में विलम्ब होगा। कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा लेकिन धैर्य और साहस में कमी नहीं आएगी। सामाजिक धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मई का भविष्य
महीने के प्रारंभ में कुछ परेशानियों के बाद परिस्थिति अनुकूल होगी। मातृभाव तीसरे घर में सूर्य मंगल की युति साहस पूर्वक कार्य सिद्धि की ओर बढ़ाएगी। विलासिता में अपव्यय, वैवाहिक जीवन में असंतोष होगा, अन्तर्मुखी प्रवृत्ति हो सकती है।

जून का भविष्य
बृहस्पति और मंगल की शुभ दृष्टि रुके कार्यों को पूरा करेगी। महीने के उत्‍तरार्ध में संघर्ष हो सकते हैं। क्रोध और संवेगों के असंतुलन से बड़ी हानि भी हो सकती है। शिव उपासना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों से सम्मान मिलेगा।

जुलाई का भविष्य
ग्रह गोचर आकस्मिक उन्न्ति का योग बनाता है। पिछली विफलताओं को मन से निकाल कर नए उत्साह से कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार में साझेदारी सोच-समझ के करें। उदर रोग की संभावना है।

अगस्त का भविष्य
महीने का प्रथम सप्ताह सफलता सूचक रहेगा। राशि पर बुध्ा की शुभ दृष्टि, यश-ऐश्वर्य कारक है। नया कारोबार, व्यवसाय परिवर्तन का योग बन रहा है। शनि का प्रभाव उत्तेजना पूर्ण बना सकता है। पर्यटन का योग है।

सितंबर का भविष्य
कुछ परेशानियों के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, कानूनी विवाद दूर होंगे, खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, व्यवसाय स्थिर रहेगा। किसी अच्छी सूचना से प्रसन्न्ता मिलेगी।

अक्टूबर का भविष्य
अड़चनें पैदा होंगी लेकिन काम नहीं रुकेगा। आय के साध्ानों की प्राप्ति लेकिन व्यय अधिक होगा। अदम्य साहस से कठिन कार्य पूरा होगा। दगाबाजों से घिरे रह सकते हैं। मित्रों से विवाद हो सकता है। व्यवसाय में अपने विवेक से सफलता प्राप्त करेंगे।

नवंबर का भविष्य
मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। दूसरों के व्यवहार से मानसिक परेशानी होगी। तीर्थयात्रा का योग है। धर्म से जुड़े कार्यों में लाभ और मान मिलेगा। विवाह एवं विदेश यात्रा का योग है। राशि का स्वामी उत्‍तरार्ध में आपको ओजस्वी एवं चतुर बनाएगा।

दिसंबर का भविष्य
शनि उच्च राशि में आने से अनेक सफलताओं का सूचक हो रहा है। मानसिक तनाव परेशान करेगा, लेकिन सामाजिक रूप से मान सम्मान मिलेगा। नए मित्र बनेंगे, मौजमस्ती की इच्छा प्रबल होगी। नीच प्रवृत्ति वालों से मेलजोल परेशानी का कारण बन सकता है। पर्यटन से सुख मिलेगा।

मीन  (दी,टू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची,)

जनवरी का भविष्य
व्यवसाय एवं रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ध्ान लाभ के साथ ही मांगलिक कार्यों में खर्चा भी होगा। मित्रों के सहयोग से उन्न्ति के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रओं में धन व्यय होगा। उत्साहित मन साहसिक कार्यों की ओर प्रेरित करेगा।

फरवरी का भविष्य
महीने का प्रारंभ मान सम्मान से होगा। राशि में गुरु की दृष्टि धार्मिक सामाजिक कार्यों में लगाएगी तथा यश वृद्धि होगी। बुद्धिमान एवं गुणवान लोगों से संबंध बनेंगे।

मार्च का भविष्य
व्यापार नौकरी एवं नयी योजनाओं में उन्न्ति होगी। रूके कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख समृद्धि आएगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। धन का निवेश लाभ देगा। अचानक उन्न्ति की सूचना से खुशी मिलेगी।

अप्रैल का भविष्य
इस राशि वालों में सूर्य, चन्द्र, मंगल और शुक्र चार ग्रहों की युति का जोरदार प्रभाव रहेगा। अत: महीने के प्रारंभ में ही किसी बड़ी योजना को मूर्त रूप दे सकते हैं। आध्यात्मिक उन्न्ति होगी। व्यापार में लाभ, उत्‍तरार्ध में व्ययकारक योग हैं लेकिन जल्दीबाजी कार्य में विलम्ब कर सकती है।

मई का भविष्य
शुभ कार्यों में अग्रसर रहेंगे, आय की अपेक्षा व्यय बढ़ेगा। अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। महीने का आखिरी सप्ताह अचानक चिंतातुर बना सकता है। एक्स-पोर्ट-इनमोट का योग बन रहा है व्यापारी वर्ग समय का सदुपयोग कर सकता है। नौकरी में प्रमोशन एवं बदली का योग है।

जून का भविष्य
बनते कार्यों में कुछ समय के लिए रुकावट आएगी, तीर्थाटन, धर्म-कर्म में व्यस्त रह सकते हैं। पिछले माह की अपेक्षा धन का व्यय बढ़ेगा लेकिन जरूरतों पर खर्चा होगा। किसी महापुरुष से भेंट होगी, जीवन को नई दिशा मिलेगी।

जुलाई का भविष्य
दौड़-भाग का समय है, वर्चस्व के लिए संघर्ष बढ़ेगा। भूमि संबंधी विवाद खड़े होंगे। भाई-बंधुओं से मतभेद हो सकता है। महीने का उत्‍तरार्ध शुभ संदेशों से मन को प्रसन्न् रखेगा। रुके काम पूरे होंगे। धन निवेश का अच्छा समय है।

अगस्त का भविष्य
शुरु में कठोर परिश्रम में व्यस्त रहेंगे, आंशिक धन लाभ होगा। महीने की 18 तारीख से किसी नए कार्य में प्रगति होगी। किए गए परिश्रम का अचानक फल मिलेगा, मन में संतोष एवं परिवार में खुसी रहेगी। हो सके तो अपने व्यवहार में संतुलन रखे, वाणी का कटुता मित्रों से दूर कर सकती है। गलत फहमी से धोखा भी हो सकता है।

सितंबर का भविष्य
उद्योग धंधे  उतार-चढ़ाव रहेगा, हितैषियों से गलत फहमी मन मुटाव पैदा कर सकती है। आशा-निराशा में झूलते रहेंगे। महीने के उत्‍तरार्ध में पस्थितियों में सुधार होगा। ग्रह दशा में परिवर्तन, नए कीर्तिमान की राह दिखाएगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।

अक्टूबर का भविष्य
ग्रह गोचर प्रारंभ में तनावग्रस्त करेगा। साहस और ध्ौर्य बना रहेगा। व्यापार पेशे में कुछ अवरोध आ सकते हैं। पत्नी से मन-मुटाव हो सकता है। महीने का उत्‍तरार्ध त्रों से लाभसूचक है, उच्च अधिकारी रुष्ट हो सकते हैं।

नवंबर का भविष्य
व्यवसाय संबंधी रुकावटों में कुछ सुधार होगा, ग्रह दशा आपको आत्ममंथन कराएगी, अपने किए पर पछतावा नई सफलता की ओर प्रेरित करेगा। सुलझे लोगों की सलाह से काम बनेंगे, विरोधी परास्त होंगे, अपयश भी मिल सकता है लेकिन पारिवारिक संतुलन से मन प्रसन्न् रहेगा।

दिसंबर का भविष्य
पिछली अड़चनें दूर होंगी, दूसरों के प्रति अविश्वास बढ़ेगा, महीने के उत्‍तरार्ध में ग्रह दशा अनुकूल रहेगी, व्यवसाय में प्रगति प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। साहसिक कार्यों से राजकीय सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें, पेट की बीमारी का भय सताएगा, उत्सवों में व्यस्त रहेंगे।